नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कार्यभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश, दीपावली को लेकर सफाई और लाइटिंग व्यवस्था पर फोकस
कानपुर:- नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद स्पष्ट संकेत दे दिए कि अब नगर निगम में कार्यसंस्कृति और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। नगर निगम कार्यालय पहुंचने से पूर्व उन्होंने परिसर में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यभार की शुरुआत की।
🔹 पहली बैठक में स्पष्ट निर्देश
पदभार ग्रहण करने के बाद नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पहली परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किए:
- नगर निगम में जीन्स, टी-शर्ट और चप्पल पहनकर आने पर रोक लगाई गई।
 - पान मसाला और धूम्रपान पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।
 - सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने और कार्य के प्रति गंभीर रहने की चेतावनी दी गई।
 - मीटिंग शुरू होने के बाद किसी भी अधिकारी को कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
 
🔹 दीपावली पर विशेष तैयारी के निर्देश
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आने वाले दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर निगम को अलर्ट मोड में डाल दिया है:
- शहर भर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
 - सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और प्रमुख मार्गों पर प्रकाश (लाइटिंग) व्यवस्था बेहतर करने को कहा गया।
 - टूटी सड़कों और गड्ढों को पैचवर्क कर ठीक करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए।
 
🔹 प्रजेंटेशन और जवाबदेही तय
नगर आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यों का प्रजेंटेशन तैयार करें और जल्द प्रस्तुत करें ताकि कार्य की प्रगति और स्थिति की समीक्षा की जा सके।
।
🗣️नगर आयुक्त का संदेश:

