उत्तर प्रदेशकानपुर आसपासकानपुर नगरटॉप न्यूज़न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

भीषण गर्मी में जनसेवा: रवि बाजपेयी ने सिद्धनाथ मंदिर में जनता को समर्पित किया आधुनिक वाटर कूलर

भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल: रवि बाजपेयी ने सिद्धनाथ मंदिर परिसर में किया आधुनिक वाटर कूलर का लोकार्पण

कानपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम जनता एवं राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई। न्यू शिवली रोड स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर परिसर (निकट लक्ष्मी हॉस्पिटल) में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी रवि बाजपेयी के नेतृत्व में एक आधुनिक वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि रवि बाजपेयी ने फीता काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया और इसे आम जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जनहित में किए गए इस कार्य का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

सिद्धनाथ मंदिर परिसर शहर के एक अत्यंत व्यस्त मार्ग पर स्थित है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु एवं राहगीर आते-जाते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की यह सुविधा लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

उद्घाटन अवसर पर रवि बाजपेयी ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। भीषण गर्मी में प्यासे व्यक्ति को ठंडा पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। हमारा प्रयास है कि कल्याणपुर विधानसभा के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे किसी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े।”

रवि बाजपेई

उल्लेखनीय है कि रवि बाजपेयी द्वारा इससे पूर्व भी क्षेत्र के कई मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शीतल पेयजल हेतु वाटर फ्रीजर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। पिछले कई महीनों से उनके नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार एवं जनसुविधाओं के विस्तार का कार्य लगातार किया जा रहा है।

इस सामाजिक पहल की स्थानीय नागरिकों, मंदिर प्रबंधन एवं वरिष्ठ जनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि मंदिर परिसर में लंबे समय से ऐसी सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे रवि बाजपेयी ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद एवं शीतल जल का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बाल जी दुबे, गोलू दुबे, नीतू कटियार, मिथिलेश अवस्थी, सौरभ दीक्षित, बॉबी गुप्ता, सौरभ शुक्ला, अंकित अवस्थी, कौस्तुभ तिवारी, श्री नारायण शुक्ला, दीपु अग्निहोत्री, के.बी. तिवारी, महेश चंद्र शुक्ला, अशोक सिंह, अवधेश सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह, शिवम तिवारी, शोभित शुक्ला, अनुज मिश्रा, उत्कर्ष, प्रशांत श्रवण कुमार अग्निहोत्री सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply