जनरलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़टॉप स्टोरीजदेशन्यूज़ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: मुंबई की बत्ती गुल, पुरे शहर में हड़कंप फुल..

ग्रिड फेल होने से पूरी मुंबई में बिजली गुल, लोकल ट्रेन भी रुकी, लाखों लोग बीच में फंसे

ग्रिड फेल होने से मुंबई के अधिकतर इलाकों में बिजली चली गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोकल ट्रेन सेवा भी बंद हो गई है। बताया जा रहा है कि मुंबई में कहीं भी बिजली नहीं आ रही है।

  • ग्रिड फेल होने से मुंबई के अधिकतर इलाकों में सोमवार सुबह से बिजली गुल, बिजली आपूर्ति ठप होने से ट्रेन सेवा बाधित
  • मुंबई के साउथ, सेंट्रल और नॉर्थ रीजन में कहीं भी बिजली नहीं आ रही है, यहां तक कि ठाणे तक में इसका असर देखा जा रहा है
  • BEST ने ट्वीट कर कहा गया है कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने से शहर को बिजली नहीं मिल पा रही

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सोमवार सुबह बिजली गुल होने से थम गई। मुंबई की लाइफलाइन कही जानी वाले लोकल ट्रेनें जहां-तहां थम गईं, जिससे लाखों लोग बीच सफर में फंस गए। महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय, कई दफ्तरों, अस्पतालों में बिजली जाने से संकट पैदा हो गया। इसके साथ ही ट्रैफिक सिग्नल भी बंद हो गए। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे ग्रिड फेल होने के कारण यह संकट पैदा हुआ। बताया जा रहा है कि साउथ, सेंट्रल और नॉर्थ मुंबई में कहीं भी बिजली नहीं आ रही है। यहां तक कि ठाणे और नवी मुंबई तक में इसका असर देखा जा रहा है। यहां भी कई इलाकों में बिजली नहीं आ रही है।

दो घंटे से ज्यादा का वक्त लग सकता है
ठाणे से सटे कलवा से पडघे तक पावर सप्लाइ में हुए मल्टिपल ट्रीपिंग के चलते मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बिजली नहीं है। 380 मेगावट पावर बाधित हुई है। बिजली पूरी तरह बहाल होने में 2 घंटे से ज्यादा वक्त लग सकता है। कोविड अस्पतालों में फिलहाल पावर बैकअप के जरिये बिजली आ रही है।

आपातकालीन सेवाओं के लिए बिजली आपूर्ति
अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने ट्वीट कर बताया, ‘पावर ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई के अधिकतर इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रिड सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत, अडानी पावर सिस्टम एईएमएल दहानू जेनरेशन के जरिए मुंबई में आपातकालीन सेवाओं के लिए 385 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति दे रहा है। हमारी टीम प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के लिए काम कर रही है। असुविधा के लिए खेद है।

Leave a Reply